Spread the love

लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के तहत नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग और गश्त कराई जा रही है। इसी क्रम में 28 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने चौकी सुल्तानपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गजे सिंह निवासी ग्राम शिवगढ़,थाना पथरी को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम,उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल संदीप रावत,पीआरडी अरुण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp