श्रीनगर फायर टीम ने बच्चों और शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जागरूकता अभियान चलाया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के दिशा-निर्देशन में प्रभारी फायर यूनिट श्रीनगर एवं उनकी फायर टीम द्वारा द मार्शल पब्लिक स्कूल,श्रीनगर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों,शिक्षकों तथा स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित ढंग से बचाव,प्रतिक्रिया एवं प्राथमिक नियंत्रण के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान फायर सर्विस टीम द्वारा बच्चों व शिक्षकों को आग लगने के सामान्य कारण,आपात स्थिति में किए जाने वाले त्वरित कदम,तथा सुरक्षित निकास प्रक्रिया (Evacuation Plan) के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही स्कूल परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की पहचान,उपयोग और सावधानियों को सरल भाषा में समझाया गया और लाइव डेमो देकर प्रारंभिक अवस्था में लगी आग को किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है इसके बारे में बताया गया।
Spread the love