Spread the love

जनता इंटर कॉलेज ल्वाली में बहुउद्देशीय शिविर हुआ आयोजित

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखंड पौड़ी के जनता इंटर कॉलेज ल्वाली परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी एवं लाभ वितरण के साथ जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं से संबंधित जानकारी ली एवं मौके पर लाभान्वित भी हुए। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनसुविधाओं व कल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे शिविर ग्रामीणों तक लाभ पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए। शिविर में कृषि,उद्यान,स्वास्थ्य,समाज कल्याण,खाद्य पूर्ति,बाल विकास एवं अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दो लोगों को कान की मशीन वितरित की गयी। वहीं विभिन्न योजनाओं की पात्रता,आवेदन प्रक्रिया और लाभ वितरण की जानकारी भी साझा की गयी। शिविर में प्रभारी खंड विकास अधिकारी दिनेश नेगी,सहायक खंड विकास अधिकारी धनपाल सिंह नेगी,सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल राणा समेत अन्य विभागीय अधिकारी व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp