Spread the love

लखनऊ से न्यायालयी वारण्ट पर वांछित व्यक्ति को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में वारंटियों और फरार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए संचालित अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। 28 नवंबर को गठित पुलिस टीम ने लखनऊ जाकर एक वांछित वारंटी को हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने लंबित न्यायालयी वारण्ट की तामील करते हुए लखनऊ के आलोक नगर,कल्याणपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रमन पाण्डे पुत्र स्व. शिवकुमार पाण्डे को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। संबंधित न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारण्ट जारी था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। वारंटी का विवरण,नाम:रमन पाण्डे,पिता का नाम:स्व.शिवकुमार पाण्डे,निवास:मकान संख्या 27,आलोक नगर,कल्याणपुर,लखनऊ,पुलिस टीम,उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार,अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा,कांस्टेबल संदीप,महिला कांस्टेबल रीता रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp