हरिद्वार में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर सघन चैकिंग अभियान तेज
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर व्यापक चैकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीमें मुख्य चौक–चौराहों,भीड़भाड़ वाले बाज़ारों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहकर निरंतर निगरानी रख रही हैं। अभियान के दौरान अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों और ऑटोमेटिक असलहों की सहायता से दोपहिया–चौपहिया वाहनों,संदिग्ध गाड़ियों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी और प्रभावी ढंग से जारी रहेगा,जिससे जनपद में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
