अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिवेशन देहरादून में इकहत्तर स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम
प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकहत्तरवें अधिवेशन के स्वागत समारोह में आज देहरादून में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे महानगर में इकहत्तर स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र राष्ट्र संगठन है,जो युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि यह देवभूमि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष देहरादून जिले में आयोजित हुआ है। उन्होंने देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद की बहुमुखी प्रतिभा और ऊर्जा से प्रदेश के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। अग्रवाल ने यह भी कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज लघु भारत की झलक प्रस्तुत कर रही है,जहाँ विभिन्न राज्यों के युवा एकता के प्रतीक के रूप में एक साथ खड़े हैं। उनके अनुसार इस अधिवेशन से न केवल युवाओं को नई दिशा मिलेगी,बल्कि यह आयोजन उत्तराखंड और पूरे देश में सकारात्मक परिवर्तन और चेतना का संदेश भी देगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अधिवेशन आने वाले समय में समाज और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Spread the love