Spread the love

ज्वालापुर में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईबाड़ी करते व्यक्ति को दबोचा गया

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टा खाईबाड़ी एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में स्मैक,चरस,गांजा पीने बेचने,सट्टा एवं जुआ गतिविधियों को रोकने हेतु कोतवाली ज्वालापुर द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाकर नियमित चेकिंग की जा रही है।इसी क्रम में 29 नवंबर को संगीता टॉकीज के निकट चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सादाब को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन और तीन हजार एक सौ रुपये नगद बरामद हुए। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या जुआ अधिनियम में अभियोग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।आरोपित,सादाब पुत्र मूर्तजा निवासी कस्सावान ज्वालापुर हरिद्वार,बरामदगी,सट्टा पर्ची पैन नगद 3100 रुपये,पुलिस टीम,सिपाही अनिल चौहान,सिपाही शमशेर राठौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp