Spread the love

हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई से नहर पटरी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपदभर में स्मैक,चरस,गांजा और अवैध शराब के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर द्वारा विभिन्न टीमें गठित कर क्षेत्र में चेकिंग और निगरानी बढ़ाई गई। 29 नवंबर को नहर पटरी,निकट लाल पुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने रिंकु शर्मा को संदिग्ध हाल में रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.530 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपित का विवरण,रिंकु शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चक्की वाली गली,लाल मंदिर कॉलोनी,ज्वालापुर हरिद्वार,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय,सिपाही सुनील शर्मा,सिपाही अर्जुन चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp