विधायक भरत चौधरी ने जाना भालू के हमले से घायल भरत का हालचाल
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।रुद्रप्रयाग जनपद की रानीगढ़ पट्टी के कोट मल्ला गांव निवासी भरत सिंह पर हाल ही में हुए भालू के हमले के बाद उनका इलाज बेस अस्पताल के आर्थो वार्ड में चल रहा है। बुधवार को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी अस्पताल पहुंचे और घायल भरत सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने उपचार में जुटी मेडिकल टीम की सराहना की।डाक्टरों ने बताया कि भरत धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं। विधायक चौधरी ने कहा कि भरत सिंह ने हमेशा साहस का परिचय दिया है। उन्होंने याद करते हुए बताया कि कुछ साल पहले भरत ने गुलदार से भिड़कर घास लेने गई महिलाओं की जान बचाई थी। हाल ही में भालू के हमले में घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं खोई और किसी तरह अपनी जान बचाई।हमले में भरत की एड़ी की हड्डी टूट गई थी और गहरे घाव आए थे,जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। विधायक भरत चौधरी ने बताया कि डॉक्टरों से लगातार संपर्क बनाकर भरत को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि भरत के घाव धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उनकी स्थिति सामान्य हो जाएगी। उपचार पूर्ण होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। आर्थो विभाग के एचओडी डॉ.दयाकृष्ण के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम भरत के इलाज में निरंतर जुटी हुई है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना भी एक हफ्ते पूर्व अस्पताल पहुंचने पर भरत से मिले और उचित व समयबद्ध इलाज का भरोसा दिलाया था। विधायक के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत,ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.सतीश कुमार,भुवनेश्वरी देवी,पर्यावरणविद् देव राघवेंद्र चौधरी,आर्थो विभाग के अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी भरत सिंह के साहस की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
Spread the love