पौड़ी पुलिस ने 232 ग्राम चरस के साथ नशा सप्लायर को चीला से धर दबोचा
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशा तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त एवं सतत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा चीला क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक संख्या-UK08-AL-4604 स्प्लेंडर को रोका गया। वाहन चालक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 232 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह इस चरस को गंगा घाटों पर आने वाले पर्यटकों व घूमने वाले लोगों को सप्लाई करने के उद्देश्य से लाया था।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को चीला से गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को सीज किया गया तथा अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला में NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम,विक्रम सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह,निवासी-संजय नगर टिबडी,थाना-रानीपुर जनपद हरिद्वार।पुलिस टीम,वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल,अपर उप निरीक्षक राहुल ठाकुर,आरक्षी पंकज शर्मा
Spread the love