Spread the love

कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली मंगलौर पर ई-एफआईआर के माध्यम से मुंडलाना निवासी व्यक्ति ने अपनी काली रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK08-0748 के चोरी होने की सूचना दी। आरोपी ने मोटरसाइकिल को कस्बा मंगलौर से चुराया था। घटना की जांच हेतु गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास से सुराग जुटाते हुए एक आरोपी गौरव पुत्र गजेंद्र निवासी ग्राम कुरड़ी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम इस कार्यवाही में अ0उ0नि0 गजपाल राम, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू और कांस्टेबल मोहन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp