Spread the love

कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आबकारी अधिनियम में 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया 5 लीटर कच्ची शराब बरामद

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को प्रभावी बनाने के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नशा माफियाओं के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की। दिनांक 3 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदेश पुत्र इसम सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर चन्दनपुर को अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से कुल 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम इस कार्यवाही में कानी.नरेश कुमार और पी.आर.डी मुकेश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp