Spread the love

थाना सिडकुल पुलिस ने रास्ते में हुड़दंग करने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 04 दिसंबर 2025 को थाना सिडकुल क्षेत्र में छह व्यक्तियों द्वारा सड़क पर हो-हल्ला और हुड़दंग मचाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।कुछ नागरिकों द्वारा उनका विरोध भी किया गया। मौके पर पुलिस कर्मचारी पहुंचे और आरोपितों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन उन्होंने नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने सभी छह आरोपितों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जितेंद्र पाल,सचिन,सौरभ,अभय कुमार,आदेश और अमित कुमार शामिल हैं,जो विभिन्न जिलों से सिडकुल क्षेत्र में आए हुए थे। पुलिस टीम इस कार्यवाही में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल विजेन्द्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp