Spread the love

हरिद्वार नवोदय नगर में ऑपरेशन कालनेमी के तहत 12 बहरूपी बाबाओं को थाना सिडकुल पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड सरकार द्वारा धर्मों के बहुरूपियों और धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अंतर्गत हरिद्वार में थाना सिडकुल पुलिस ने 04 दिसंबर 2025 को नवोदय नगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान 12 बहरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया,जो बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र,जादू-टोना और अन्य धोखाधड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। इनकी गतिविधियों से भीड़-भाड़ और संभावित कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही थी।हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों की उम्र 30 से 70 वर्ष के बीच है और ये उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें धारा के तहत हिरासत में लिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नितेश शर्मा,वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर,हेड कांस्टेबल सुनील सैनी,हेड कांस्टेबल संजय तोमर और कांस्टेबल रोहित बरोडिया शामिल थे। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत ऐसे सभी बहुरूपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षा एवं भ्रम से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp