वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में आज पिरान कलियर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा व सतर्कता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। क्षेत्र में भीड़ एवं धार्मिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों,बाज़ारों,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा सके। अभियान के दौरान पुलिस बल,BDS टीम,पीएसी एवं स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग,सत्यापन एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। साथ ही आमजन को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी सतत व प्रभावी रूप से जारी रहेगा,ताकि क्षेत्र में पूर्णतःसुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
Spread the love