सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर में ब्रह्म कुमारी संस्था ने बच्चों को दिया एकाग्रता बढ़ाने का संदेश
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि.श्रीनगर गढ़वाल में आज ब्रह्म कुमारी संस्था श्रीनगर इकाई द्वारा विद्यार्थियों को ध्यान एवं योग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। ब्रह्म कुमारी संस्था की राष्ट्रीय काउंसलर बी.के.स्नेहा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विभिन्न ध्यान विधियों का प्रदर्शन कर बच्चों को समझाया कि नियमित ध्यान एकाग्रता बढ़ाने का श्रेष्ठ उपाय है। श्रीनगर इकाई के सदस्य बलविंदर सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी ने कहा कि विद्यार्थियों को ध्यान और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए,जिससे मानसिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस अवसर पर गोबिंद,प्रदीप खंकरियाल,भक्तिराम नैथानी,राजेंद्र पुरोहित,सुरेश पोखरियाल,ताजबर सिंह बिष्ट,पूनम मिश्रा सहित सभी शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे।
Spread the love