लक्ष्मणझूला में मिली लापता युवती की पौड़ी पुलिस ने की सुरक्षित घर वापसी
प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को लगभग 20 वर्षीय एक युवती अकेली व असहाय अवस्था में मिली। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे थाना लक्ष्मणझूला लाया गया।पूछताछ में युवती ने अपना नाम राजकुमारी व निवासी विदिशा,मध्य प्रदेश बताया। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए। प्रयासों के बाद परिजनों से संपर्क हो पाया और पता चला कि युवती 2 दिसंबर से लापता थी तथा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मध्य प्रदेश में दर्ज थी। 5 दिसंबर को विधिक प्रक्रिया के बाद युवती को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।परिजनों ने पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कोटद्वार पुलिस की सतर्कता से लापता युवक मिला सुरक्षित परिवार से हुआ मिलन
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।3 दिसंबर की रात्रि चेकिंग के दौरान कोटद्वार क्षेत्र में पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिला। युवक को रेस्क्यू कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,कोटद्वार लाया गया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद सैफ उर्फ भोलू,निवासी बहराइच,उत्तर प्रदेश बताया। उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए फोटो व जानकारी सोशल मीडिया तथा पुलिस नेटवर्क में साझा की गई।बहराइच पुलिस से जानकारी मिली कि युवक की गुमशुदगी थाना दरगाह शरीफ में दर्ज है और परिवार उसकी तलाश कर रहा है। इसके बाद परिजनों को कोटद्वार बुलाया गया और काउंसलिंग व कानूनी प्रक्रिया के बाद युवक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Spread the love
लक्ष्मणझूला में मिली लापता युवती की पौड़ी पुलिस ने की सुरक्षित घर वापसी
प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को लगभग 20 वर्षीय एक युवती अकेली व असहाय अवस्था में मिली। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे थाना लक्ष्मणझूला लाया गया।पूछताछ में युवती ने अपना नाम राजकुमारी व निवासी विदिशा,मध्य प्रदेश बताया। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए। प्रयासों के बाद परिजनों से संपर्क हो पाया और पता चला कि युवती 2 दिसंबर से लापता थी तथा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मध्य प्रदेश में दर्ज थी। 5 दिसंबर को विधिक प्रक्रिया के बाद युवती को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।परिजनों ने पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया। कोटद्वार पुलिस की सतर्कता से लापता युवक मिला सुरक्षित परिवार से हुआ मिलन