किड्स वर्ल्ड विद्यालय में वार्षिक उत्सव सृजन का भव्य आयोजन और सांस्कृतिक रंगों से सजा परिसर
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।किड्स वर्ल्ड विद्यालय श्रीकोट गंगानाली श्रीनगर में वार्षिक उत्सव सृजन बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सवमयी माहौल देखने को मिला। छात्रों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक प्लास्टिक को ना कहें” से हुई,जिसमें पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल फोन के सही उपयोग का संदेश बेहद प्रभावी ढंग से दिया गया। इसके बाद मंच पर प्रस्तुत पांडव नृत्य और गढ़वाली गीतों ने दर्शकों को पहाड़ी संस्कृति के रंग में रंग दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गूंज उठा। उत्सव का एक मुख्य आकर्षण रहा पारंपरिक रंगारंग फैशन शो,जिसमें बच्चों के साथ साथ माता पिता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इसके बाद आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,जिससे कार्यक्रम में मनोरंजन का हंसी खुशी भरा माहौल बना रहा। स्वास्थ्य व मानसिक शांति के संदेश से युक्त विद्यार्थियों का योग नृत्य भी कार्यक्रम का आकर्षण रहा,जिसने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रेखा रावत ने कहा कि वार्षिक उत्सव सृजन बच्चों की प्रतिभा,रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मंच प्रदान करता है। बच्चों की प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध किया है कि वे किसी भी मंच को रोशन कर सकते हैं। हम सभी अभिभावकों और विद्यालय परिवार के आभारी हैं,जिन्होंने इस उत्सव को भव्य बनाने में सहयोग दिया। विद्यालय समिति की अध्यक्ष आशा रावत,पीटीए अध्यक्ष पंकज नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद खंडूरी,सदस्य त्रिलोक दर्शन थपलियाल,योगेंद्र कांडपाल,धाम सिंह पुंडीर,विनोद लिंगवाल और शांति देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि किड्स वर्ल्ड विद्यालय द्वारा आयोजित सृजन कार्यक्रम बच्चों की सांस्कृतिक और सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने वाला मंच है। विद्यालय परिवार का यह प्रयास प्रशंसनीय है।कार्यक्रम का मंच संचालन रूपा थपलियाल,अनिशा रावत और निर्मला झिंकवाण ने कुशलतापूर्वक किया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में कोर्डिनेटर प्रदीप जोशी,रेणुका कांडपाल,प्रियंका मलेठा,रंजना रावत,दीप्ति सेमवाल,सुनैना नेगी,प्रतिभा रावत,ज्योति गैरोला,सुमन कंडारी,केशव कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों,अभिभावकों,विद्यालय प्रबंध समिति और पीटीए के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। वार्षिक उत्सव सृजन ने बच्चों की कला,संस्कृति और सीख को एक भव्य मंच प्रदान करते हुए विद्यालय में एक यादगार छाप छोड़ी।
Spread the love