Spread the love

बूंखाल मेला इस बार होगा दिव्य और भव्य डॉ.धन सिंह रावत के निर्देशन में प्रीतम भरतवाण के जागरों से गूंजेगा पूरा क्षेत्र

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जनपद का प्रसिद्ध बूंखाल मेला आगामी शनिवार को धार्मिक उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मंत्री डॉ.रावत ने बताया कि इस वर्ष बूंखाल मेला दिव्य और भव्य स्वरूप में आयोजित करने के लिए तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को पार्किंग,पेयजल,साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैं,ताकि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बूंखाल मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और स्थानीय आस्था का यह पारंपरिक पर्व वर्षों से क्षेत्र की पहचान रहा है।इस बार मेले में प्रसिद्ध लोकगायक प्रीतम भरतवाण अपने विश्वविख्यात जागरों की प्रस्तुति देंगे, जिससे बूंखाल क्षेत्र भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल से गूंज उठेगा। मंत्री की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है और उन्होंने सभी से मेले को दिव्य बनाए रखने के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई है। स्थानीय प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु,पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल होंगे। सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। गणेश भट्ट,जिला महामंत्री,भाजपा,पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp