Spread the love

चिन्यालीसौड़ जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संगठन मजबूती और बढ़ते जनसमर्थन पर जोर

प्रदीप कुमार
उत्तरकाशी/श्रीनगर गढ़वाल।चिन्यालीसौड़ में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी की संयुक्त बैठक समुदाय और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने की। इसमें नगर कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत का स्वागत किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने,जनता से सीधे संवाद बढ़ाने तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संबोधन में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि संगठन की शक्ति ही जनता की उम्मीदों की आवाज बनती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह जनता की समस्याओं के साथ मजबूती से खड़ा रहे। बैठक के दौरान भाजपा की नीतियों से असंतुष्ट कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष ने नव-प्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जसबीर चौहान,राजेंद्र गुसाईं,नवीन भंडारी,महावीर रावत,थौलधार ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपाल पंवार,प्रशांत रांगड़,व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल,त्रेपन लाल,बीना चौहान,ममता,रामी चौहान,तुल्याड़ा की प्रधान सुनीता परमार सहित कई वरिष्ठजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp