Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में 08 दिसम्बर को शिवलोक कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया,लेकिन वहां भी वे एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए फिर से झगड़े पर आमादा हो गए। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल चार लोगों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी,अभय,निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर,उम्र 26 वर्ष,विशाल,निवासी मिस्सरपुर कनखल,हाल पता शिवलोक कॉलोनी रानीपुर,उम्र 27 वर्ष,अतुल,निवासी भभूतावाला बाग शिवलोक कॉलोनी,उम्र 34 वर्ष,युवती,पुलिस टीम,व.उपनिरीक्षक नितिन चौहान,कांस्टेबल करम सिंह,कांस्टेबल उदय चौहान,महिला कांस्टेबल अनीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp