प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। जावेद स्मैक के अवैध कारोबार में संलिप्त था और लंबे समय से लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। 27 फरवरी 2024 को कोतवाली मंगलौर में अवैध स्मैक बरामदगी का मामला दर्ज किया गया था,जिसमें ज्ञान आलम को स्विफ्ट डिज़ायर कार के साथ 262 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया था। मामले में उसका सहयोगी जावेद घटना के बाद से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई,लेकिन वह शातिर तरीके से स्थान बदलकर पुलिस की पकड़ से बचता रहा।उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा और प्राप्त सूचना के आधार पर जावेद को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त,जावेद पुत्र निसार निवासी गांधीग्राम,कोतवाली नगर,देहरादून,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक महिपाल सिंह,कांस्टेबल मनीष,कांस्टेबल नरेश,पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Spread the love