प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली गंगनहर पुलिस ने शादी का झाँसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और अफ्रीका भागने वाले आरोपी साकिब को आई जी आई एयरपोर्ट नई दिल्ली से दबोच लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार था और उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।दिनांक 4 जुलाई 2024 को पीड़िता ने कोतवाली गंगनहर में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी साकिब और उसके भाई सारिक व फाजिल ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत उसे शादी का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में साकिब अफ्रीका भाग गया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मुकदमा कोतवाली गंगनहर में पंजीकृत किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आई जी आई एयरपोर्ट नई दिल्ली से साकिब को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया। आरोपी का नाम और पता,साकिब,पुत्र कादिम,निवासी खेलपुर नसरुल्लाहपुर,थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार,उम्र 29 वर्ष। पुलिस टीम,उप निरीक्षक करुणा रोकली,कांस्टेबल 1187 नितिन,कांस्टेबल 729 प्रभाकर।
