प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना श्यामपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत अकेले निवासरत बुजुर्गों से उनके घर जाकर संपर्क किया। पुलिस टीम ने बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछी,उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।अभियान के दौरान पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधान रहने की विस्तृत जानकारी दी।टीम ने स्पष्ट रूप से बताया कि किसी भी अनजान कॉल पर घबराएं नहीं और किसी भी स्थिति में ओटीपी साझा न करें।किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके क्षेत्र में तैनात चेतक मोबाइल के कर्मचारियों के नंबर,पुलिस कंट्रोल रूम और थानाध्यक्ष श्यामपुर का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। साथ ही,बुजुर्गों को आश्वस्त किया गया कि घरेलू समस्या,पारिवारिक विवाद या किसी भी अपराध संबंधी परेशानी होने पर वे बेहिचक पुलिस को जानकारी दे सकते हैं,जिसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। श्यामपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम,मनोज रावत वरिष्ठ उपनिरीक्षक,सुभाष जखमोला उपनिरीक्षक,नवीन चौहान उपनिरीक्षक,रचना रानी महिला उपनिरीक्षक,कुलदीप सिंह हेड कांस्टेबल।
Spread the love
प्रदीप कुमार श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना श्यामपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत अकेले निवासरत बुजुर्गों से उनके घर जाकर संपर्क किया। पुलिस टीम ने बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछी,उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।अभियान के दौरान पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधान रहने की विस्तृत जानकारी दी।टीम ने स्पष्ट रूप से बताया कि किसी भी अनजान कॉल पर घबराएं नहीं और किसी भी स्थिति में ओटीपी साझा न करें।किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके क्षेत्र में तैनात चेतक मोबाइल के कर्मचारियों के नंबर,पुलिस कंट्रोल रूम और थानाध्यक्ष श्यामपुर का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। साथ ही,बुजुर्गों को आश्वस्त किया गया कि घरेलू समस्या,पारिवारिक विवाद या किसी भी अपराध संबंधी परेशानी होने पर वे बेहिचक पुलिस को जानकारी दे सकते हैं,जिसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। श्यामपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम,मनोज रावत वरिष्ठ उपनिरीक्षक,सुभाष जखमोला उपनिरीक्षक,नवीन चौहान उपनिरीक्षक,रचना रानी महिला उपनिरीक्षक,कुलदीप सिंह हेड कांस्टेबल।