Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में अवैध शराब तस्करी और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 11 और 12 दिसंबर को ताबड़तोड़ छापेमारी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर बनी अलग-अलग टीमों ने अभियान के दौरान 5 शराब तस्करों और 1 सटोरिये को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 160 पव्वे देशी शराब,104 पव्वे अंग्रेजी शराब (8 PM ब्रांड),सट्टा सामग्री और 2100 रुपये नकद बरामद किए। सभी आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित,अंशुल पुत्र विनोद निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर,महावीर पुत्र सिंगारा निवासी शिवमूर्ति सिंहद्वार ज्वालापुर,अन्शु दुबे पुत्र शिवकरण दुबे मूल निवासी ग्राम भडेसा जिला कानपुर देहात वर्तमान में लाल मंदिर ज्वालापुर,अजय सैनी पुत्र बिट्टू सैनी निवासी गली नंबर D-10 सुभाषनगर ज्वालापुर,नकुल पुत्र डालचन्द्र निवासी पीर वाली गली आर्यनगर चौक ज्वालापुर,अमन पुत्र नानू निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा निकट अली मस्जिद ज्वालापुर,कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,अमित गौड़,राजेश बिष्ट,अर्जुन चौहान,सुनील शर्मा,अंकित कवि,दीपक चौहान,देवेंद्र,कपिल गोला,दिनेश कुमार, मनोज डोभाल,कर्म सिंह और महावीर पुंडीर,ज्वालापुर पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp