प्रदीप कुमार
रूड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली रूड़की पुलिस ने 11 दिसंबर को गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को पकड़ा। ढंडेरा फाटक क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।उसके हाथ में सफेद पन्नी देखकर पुलिस की ओर आते ही वह भागने लगा,लेकिन टीम ने तुरंत पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम राहुल उर्फ मोंटू,निवासी गोल भट्टा ढंडेरा,बताया। तलाशी में उसके पास से 6.40 ग्राम स्मैक और 300 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने यह स्मैक डबल फाटक क्षेत्र के एक व्यक्ति से लाना स्वीकार किया। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रूड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपित,राहुल उर्फ मोंटू पुत्र ब्रह्मदत्त निवासी गोल भट्टा ढंडेरा कोतवाली रूड़की जिला हरिद्वार,पुलिस टीम,मनोज गैरोला,ध्वजवीर सिंह पंवार,अनिल चौहान,संदीप कुमार और पीआरडी जवान राजकुमार,रूड़की पुलिस ने कहा है कि धर्मनगरी को नशे की गिरफ्त में आने नहीं दिया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।
Spread the love
प्रदीप कुमार रूड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली रूड़की पुलिस ने 11 दिसंबर को गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को पकड़ा। ढंडेरा फाटक क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।उसके हाथ में सफेद पन्नी देखकर पुलिस की ओर आते ही वह भागने लगा,लेकिन टीम ने तुरंत पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम राहुल उर्फ मोंटू,निवासी गोल भट्टा ढंडेरा,बताया। तलाशी में उसके पास से 6.40 ग्राम स्मैक और 300 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने यह स्मैक डबल फाटक क्षेत्र के एक व्यक्ति से लाना स्वीकार किया। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रूड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपित,राहुल उर्फ मोंटू पुत्र ब्रह्मदत्त निवासी गोल भट्टा ढंडेरा कोतवाली रूड़की जिला हरिद्वार,पुलिस टीम,मनोज गैरोला,ध्वजवीर सिंह पंवार,अनिल चौहान,संदीप कुमार और पीआरडी जवान राजकुमार,रूड़की पुलिस ने कहा है कि धर्मनगरी को नशे की गिरफ्त में आने नहीं दिया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।