प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग करते हुए 11 दिसंबर को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पथरी पुलिस की टीम घीसूपुरा तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी,इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.03 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैफ अली,निवासी घीसूपुरा,थाना पथरी,जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपी,सैफ अली पुत्र लियाकत निवासी घीसूपुरा थाना पथरी हरिद्वार,पुलिस टीम,महेन्द्र पुंडीर,नरेश बहुगुणा,बालकराम और वीरेंद्र चौहान,थाना पथरी पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Spread the love