Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।अपराध रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने ग्राम गाजीवाली में उपद्रव फैलाने वाले छह युवकों को हिरासत में लिया।11 दिसंबर को पुलिस टीम ग्राम गाजीवाली में गश्त कर रही थी,तभी सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति आपस में लड़ाई–झगड़ा कर माहौल बिगाड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छह व्यक्तियों को अशांति फैलाने तथा गंभीर अपराध की आशंका के आधार पर पकड़ लिया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध थाना श्यामपुर में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति,किशन लाल पुत्र सियाराम निवासी ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर,सुमित कुमार पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर,अमित कुमार पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर,रवि पुत्र विजय मूल निवासी सहजपुर थाना किठौर जिला मेरठ वर्तमान पता ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर,रवि पुत्र सत्यापाल निवासी ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर,पंकज पुत्र सतपाल यादव निवासी ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर,पुलिस टीम,रणजीत सिंह चौहान,प्रमोद कुमार,राहुल देव,कुलदीप सिंह और अंकित रावत,श्यामपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp