Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिडकुल पुलिस ने 12 दिसंबर को IMC चौक के पास से एक हिस्ट्रीशीटर तस्कर को 61.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चल रहे इस अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी से तलाशी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पाल सावेज,निवासी वैदिक नगर रायवाला,जिला देहरादून वर्तमान पता घरौंडा,करनाल हरियाणा के रूप में हुई। आरोपी रायवाला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ देहरादून,रायवाला,कनखल और सिडकुल थानों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।आरोपी,सोनू पाल सावेज पुत्र राजपाल,निवासी वैदिक नगर रायवाला जिला देहरादून
वर्तमान पता घरौंडा करनाल हरियाणा,पुलिस टीम,शैलेंद्र ममगई,मनीष कुमार और वीरेंद्र चौहान,पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp