प्रदीप कुमार
गोपेश्वर/चमोली श्रीनगर गढ़वाल।गोपेश्वर फायर सर्विस ने आज 500 मीटर गहरी खाई में फंसी एक गाय को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर साहसिक रेस्क्यू का उदाहरण पेश किया। सूचना के अनुसार,बिरही के आगे बौंला गाँव के पास सुशीला देवी की गाय फिसलकर खाई में चली गई थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल पर पहुंची। रास्ता बेहद कठिन और खतरनाक था,जिसमें केवल संकरी पगडंडियाँ और खड़ी चट्टानें थीं। फायर कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रस्सियों और डंडों की मदद से खाई में उतरकर गाय को बांधा और कई घंटों की मेहनत के बाद सुरक्षित ऊपर लाया। गाय के सुरक्षित बाहर आने पर उसकी मालकिन सुशीला देवी भावुक हो गईं।ग्रामीणों ने फायर सर्विस की साहसिक और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस रेस्क्यू ने न केवल एक जानवर की जान बचाई,बल्कि मानवीय संवेदना और इंसानियत का भी परिचय दिया।
Spread the love
प्रदीप कुमार गोपेश्वर/चमोली श्रीनगर गढ़वाल।गोपेश्वर फायर सर्विस ने आज 500 मीटर गहरी खाई में फंसी एक गाय को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर साहसिक रेस्क्यू का उदाहरण पेश किया। सूचना के अनुसार,बिरही के आगे बौंला गाँव के पास सुशीला देवी की गाय फिसलकर खाई में चली गई थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल पर पहुंची। रास्ता बेहद कठिन और खतरनाक था,जिसमें केवल संकरी पगडंडियाँ और खड़ी चट्टानें थीं। फायर कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रस्सियों और डंडों की मदद से खाई में उतरकर गाय को बांधा और कई घंटों की मेहनत के बाद सुरक्षित ऊपर लाया। गाय के सुरक्षित बाहर आने पर उसकी मालकिन सुशीला देवी भावुक हो गईं।ग्रामीणों ने फायर सर्विस की साहसिक और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस रेस्क्यू ने न केवल एक जानवर की जान बचाई,बल्कि मानवीय संवेदना और इंसानियत का भी परिचय दिया।