Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राजस्व परिषद आयुक्त एवं सचिव तथा सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा उत्तराखण्ड शासन रंजना राजगुरु द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के आयुष एवं होम्योपैथी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालयों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं उपचार व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। आयुक्त रंजना ने आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष पद्धति से होने वाले उपचार एवं मरीजों के सकारात्मक अनुभवों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिकाधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। बौराड़ी एवं चंबा आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निरीक्षण मुख्यालय टिहरी के बौराड़ी स्थित जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित आयुष चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने योग कक्ष एवं पंचकर्म चिकित्सा कक्ष का अवलोकन किया तथा मरीजों से संवाद किया। मरीजों ने उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए इन सेवाओं के विस्तार की अपेक्षा जताई ताकि उपचार के लिए देहरादून न जाना पड़े। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.सिद्धि मिश्रा ने आयुक्त को पंचकर्म चिकित्सा के अंतर्गत संचालित विभिन्न उपचार पद्धतियों जलौका चिकित्सा कटि वस्ति जानु वस्ति शिरोधारा मर्म चिकित्सा क्षारसूत्र चिकित्सा सर्वांग स्वेदन नाड़ी स्वेद धारा चिकित्सा एवं आश्योतन चिकित्सा की जानकारी दी। विभाग में आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता डॉ.कर्णपाल सिंह डॉ.विनोद रावत डॉ.सत्यवीर रावत पंचकर्म सहायक विकास प्रसाद एवं रजनी सेमवाल उपस्थित रहे। तत्पश्चात आयुक्त द्वारा चंबा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। यहाँ उन्होंने औषधियों की उपलब्धता स्टॉक बुक एवं पंचकर्म चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मरीजों से उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में संवाद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.विषा भूषण डॉ.संदीप कटियार डॉ.प्रेषिका उनियाल एवं फार्मासिस्ट अरविंद सेमवाल उपस्थित रहे। होम्योपैथी चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा‌ जिला चिकित्सालय बौराड़ी स्थित आयुष विंग में संचालित स्टेट होम्योपैथिक डिस्पेंसरी के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्किन सेंटर का अवलोकन किया जहां त्वचा संबंधी रोगों का उपचार किया जाता है। इसके उपरांत आयुक्त द्वारा चंबा ब्लॉक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डॉ.बेला शाह द्वारा चिकित्सालय की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ.शैलेन्द्र प्रसाद डॉ.नेहा सकलानी,फार्मासिस्ट बबीता गुसाईं एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp