Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 मई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान चौकी जाजल पर नियुक्त उपनिरीक्षक यशवंत खत्री एवं पुलिस टीम ने नरेंद्रनगर पानी की धारा के सामने यात्री शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 30 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू बरामद हुई। पुलिस ने सद्दाम पुत्र अख्तर उर्फ लाला निवासी मोहल्ला सराय ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली नरेंद्रनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम पुत्र अख्तर उर्फ लाला निवासी मोहल्ला सराय ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष बरामदगी 30 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक यशवंत खत्री हेड कांस्टेबल राकेश छावड़ी टिहरी पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अवैध शराब एवं नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp