Spread the love

प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।कर्णप्रयाग पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और संवेदनशील कार्रवाई के बल पर गुमशुदा नाबालिग बालिका को मात्र कुछ घंटों में सकुशल बरामद किया। दिनांक 13 दिसंबर 2025 को रात लगभग 10 बजे,नेपाल निवासी एक अभिभावक ने सूचना दी कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर सघन तलाश अभियान शुरू किया। प्रारंभिक प्रयासों में कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने सर्विलांस टीम और मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग का सहारा लिया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप बालिका को 14 दिसंबर 2025 को तहसील कॉलोनी, कर्णप्रयाग से सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह घरेलू कारणों से नाराज होकर अपनी सहेली के घर गई थी। पुलिस ने बालिका को समझाइश देते हुए भविष्य में ऐसे कदम न उठाने की चेतावनी दी और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया। इस कार्य में अपर उपनिरीक्षक राजीव कुमार,कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल संतोष सिंह और होमगार्ड मनोरमा की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp