Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशों के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सघन सत्यापन अभियान जारी है। अभियान के तहत पुलिस टीमें प्रातःकाल से सक्रिय होकर घर-घर और प्रतिष्ठान-प्रतिष्ठान पहुँच रही हैं। किराएदारों,बाहरी व्यक्तियों,मजदूरों और कर्मचारियों का पहचान पत्र, पते और आवश्यक अभिलेखों के माध्यम से गहन सत्यापन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों और अपराधियों की समय रहते पहचान कर किसी भी आपराधिक घटना को रोकना है। पुलिस की सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सत्यापन में लापरवाही करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और आमजन से अपील की है कि अपने घरों,प्रतिष्ठानों और व्यवसायिक स्थानों में रह रहे किराएदारों और बाहरी व्यक्तियों का समय रहते सत्यापन करें,ताकि जनपद को सुरक्षित और अपराध-मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp