Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 24 घंटे के भीतर वांछित आरोपी शिवम उर्फ शुभ्भू (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पीपल वाली गली,रानी गली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी लिखित तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपियों कुनाल,शुभम उर्फ शुभ्भू और उनके अन्य साथी उनके पुत्र शिवा पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। शिकायत पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0–813/2025 दर्ज किया गया और विवेचना प्रभारी चौकी सप्तऋषि अंशुल अग्रवाल को सौंपी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के तहत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने संभावित स्थानों पर लगे CCTV कैमरों का अवलोकन किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। उत्कृष्ट जांच और गहन सतर्कता के परिणामस्वरूप,पुलिस टीम ने दिनांक 14 दिसंबर 2025 को बिरला फार्म,गोलकोठी,चौकी गीता कुटीर,थाना रायवाला,देहरादून निवासी आरोपी शिवम उर्फ शुभ्भू को हिरासत में लिया।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा अभियान जारी है। गिरफ्तार आरोपी,शिवम उर्फ शुभ्भू पुत्र योगेन्द्र निवासी बिरला फार्म गोलकोठी चौकी गीता कुटीर थाना रायवाला देहरादून उम्र 18 वर्ष,पुलिस टीम,रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार,नन्दकिशोर ग्वाड़ी उपनिरीक्षक,अंशुल अग्रवाल उपनिरीक्षक,गुलशन हेड कांस्टेबल,जसविन्दर कांस्टेबल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp