Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जाए। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पुलिस टीमों ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। बरामदगी के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कश्यप निवासी ग्राम भोगपुर और आकाश निवासी ग्राम महाराजपुर कला,कोतवाली लक्सर क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी,विक्की कश्यप निवासी ग्राम भोगपुर कोतवाली लक्सर,आकाश निवासी ग्राम महाराजपुर कला कोतवाली लक्सर,पुलिस टीम,रविन्द्र नागर,प्रदीप कन्नोजिया,सन्दीप रावत,अमित रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp