Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार सिडकुल पुलिस ने थाना क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों,विशेषकर अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनकी कुशलता-क्षेम ली और सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की। अभियान के तहत अकेले निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के यहां कार्यरत नौकरों और घरेलू सहायकों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 अथवा थाना सिडकुल के सीयूजी नंबर पर सूचना देने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा,विश्वास और सहयोग बनाए रखने के लिए इस प्रकार के जनसंपर्क और सत्यापन अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp