Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर के बुघाणी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में बिखरे कचरे को एकत्रित किया। एकत्रित कचरे का नगर निगम श्रीनगर के सहयोग से उचित निस्तारण भी किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौंडियाल ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा आने वाले दिनों में नगर के अन्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन आशीष सुन्द्रियाल का अभियान में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौंडियाल सचिव रोटेरियन डॉ. हरीश भट्ट कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन आशीष सुन्द्रियाल रोटेरियन बृजेश भट्ट रोटेरियन अनूप घिल्डियाल रोटेरियन मनीष कोठियाल रोटेरियन रविन्द्र कैंतुरा रोटेरियन संदीप रावत एवं रोटेरियन सीताराम बहुगुणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed