प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 14 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार शेखर चन्द्र सुयाल द्वारा थाना पिरान कलियर का जनवरी 2025 से 31 जून 2025 तक का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,उप निरीक्षक बबलू चौहान,चौकी प्रभारी ईमलीखेड़ा और धनौरी,समस्त अपर उप निरीक्षक एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।निरीक्षण के क्रम में पहले सलामी ली गई,तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया गया और परिसर को स्वच्छ रखने के लिए निर्देश दिए गए। इसके बाद सरकारी संपत्ति,शस्त्र,कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क,मालखाना,बैरिक,CCTNS और मैस का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने,माल को सुव्यवस्थित करने,माल मुकदमाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा ऑनलाइन पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत थाना स्टाफ और ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें उनकी समस्याएं सुनी गईं। ग्राम प्रहरियों और बीट कर्मचारियों को गांवों में अपराध रोकने और नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आदेश कक्ष लिया और सभी विवेचकों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पीड़ितों की सहायता एवं संरक्षण,अपराधों की रोकथाम और सर्दियों में स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
Spread the love