Spread the love

प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।थाना खानपुर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में 13 दिसंबर 2025 को ग्राम चन्दपुरी खुर्द से ऋषिपाल पुत्र चेन्ना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और अवैध शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्ति को पकड़कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। इस कार्यवाही में कानि,महावीर और कानि.सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें,ताकि क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp