Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में प्रातःकाल एक व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में घर-घर जाकर किरायेदारों,घरेलू सहायकों,बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों का सत्यापन किया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले व्यक्तियों को तुरंत सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण बनाए रखना,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों और कर्मचारियों का समय पर सत्यापन कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp