Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद हरिद्वार के कोतवाली लक्सर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जनपद स्तर पर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। दिनांक 13 दिसंबर 2025 को कोतवाली लक्सर क्षेत्र के ग्राम लादपुर और जैनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए थे। स्थिति के बिगड़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लक्सर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में जैनपुर निवासी जरदीन हसन पुत्र गफ्फार उम्र 19 वर्ष,समीर पुत्र शमशेर उम्र 18 वर्ष तथा ग्राम लादपुर निवासी हारून पुत्र फैय्याज उम्र 30 वर्ष और नाजिम पुत्र रूस्तम उम्र 27 वर्ष शामिल हैं। सभी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह,हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर,कांस्टेबल रविन्द्र चौहान और होमगार्ड मदन गिरी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयासों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp