Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार।श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार के कोतवाली रुड़की क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दिनांक 13 दिसंबर 2025 को वसीम अहमद निवासी ग्राम भगेड़ी महावतपुर कोतवाली रुड़की ने उत्तराखंड पुलिस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि चौपाटी बाजार के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के क्रम में 13 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनाली पुल नहर पटरी की ओर जाने वाले रास्ते से समीर पुत्र समीम निवासी इमली खेड़ा धर्मपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर संख्या यूके 08 एम 9062 है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक आनंद मेहरा,हेड कांस्टेबल नूर हसन,हेड कांस्टेबल विपिन और कांस्टेबल सुरेश तोमर शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp