प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों और एकल रह रहे लोगों से नियमित संवाद कर उनकी कुशलक्षेम का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर और आसपास के क्षेत्रों में निवासरत ऐसे नागरिकों के घर जाकर उनकी समस्याओं और सुरक्षा की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में कोतवाली रानीपुर के सरकारी नंबर या आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत सूचना देने की सलाह दी। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित विज़िट करें,सुरक्षा का ध्यान रखें और समयबद्ध तरीके से उनकी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें। SSP हरिद्वार की यह पहल समाज में बुजुर्गों और एकल नागरिकों के लिए एक फ्रेंडली और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Spread the love