प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जिले के मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत जिले के प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट तथा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत की उपस्थिति में आज श्रीनगर मंडल में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नलिन भट्ट ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनवरी–फरवरी से लगातार संगठनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। उन्होंने प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ अध्यक्षों,शक्ति केंद्र संयोजकों एवं मंडल पदाधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और सभी से पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पण व अधिक समय देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है,जिसमें हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। आने वाले चुनावों में बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में BLA की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि लगभग सभी मोर्चों की कार्यकारिणियों का गठन पूर्ण हो चुका है और अब सभी को साथ लेकर चलते हुए 2027 में भाजपा की मजबूत नींव रखनी है। जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने अपने संबोधन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर संगठनात्मक स्थिति कमजोर है,वहां विशेष कार्यक्रम एवं रात्रि प्रवास किए जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को अपने दायित्वों पर आत्ममंथन करना चाहिए।उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि 2027 में एक बार फिर श्रीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक को विजय दिलाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार को मजबूत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सफल कार्यक्रम के लिए मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा बूथ अध्यक्षों,शक्ति केंद्र संयोजकों एवं नगर निगम पार्षदों से अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने भी बूथ अध्यक्षों,शक्ति केंद्र संयोजकों,मंडल कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभी मोर्चा अध्यक्षों से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक कार्यकर्ता को मंडल कार्यालय में आहूत बैठकों में अनिवार्य रूप से सहभागिता करनी चाहिए,ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में श्रीनगर सीट से भाजपा को बंपर मतों से विजय दिलाई जा सके।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नलिन भट्ट,जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,मंडल प्रभारी प्रहलाद सिंह रावत,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक,BLA-2,शक्ति केंद्र प्रभारी,नगर निगम पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी का भी स्वागत किया गया।
Spread the love