Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न पुलिस टीमों के माध्यम से चेकिंग और गश्त अभियान चलाया गया। 14 दिसंबर 2025 को गठित पुलिस टीमों ने लक्सर क्षेत्र में सक्रिय निगरानी के दौरान अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान चन्द्रवीर पुत्र बरवा,निवासी रजबपुर,थाना कोतवाली लक्सर,हरिद्वार के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में कांस्टेबल रविन्द्र चौहान और होमगार्ड मदन गिरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp