Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और पिकेट ड्यूटी लगाई जा रही है। इसी क्रम में 14 दिसंबर 2025 को गश्ती टीम ने श्मशान घाट के पीछे बनी झुग्गियों,चंडीघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1150 रुपये नकद,एक सट्टा डायरी पर्ची और एक पेन बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशु पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चंडीघाट माजरा,थाना श्यामपुर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में कांस्टेबल अनिल रावत और होमगार्ड जोत सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp