प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में रह रहे एक अफ़ग़ानी नागरिक को हिरासत में लिया है। मामला ट्रेन बांद्रा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की घटना के बाद की गई जांच से जुड़ा है। 13 दिसंबर 2025 को बांद्रा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की घटना के बाद रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में उसकी पहचान अफगानिस्तान के नागरिक के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में रह रहा था।उसका वीज़ा लगभग चार वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था,इसके बावजूद वह अवैध रूप से देश में निवास कर रहा था। 14 दिसंबर 2025 को रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की द्वारा आरोपी को आवश्यक कागज़ात के साथ कोतवाली गंगनहर में दाखिल किया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 626/25 के तहत इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट 2025 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।सुरक्षा के दृष्टिगत सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।हिरासत में लिए गए अफ़ग़ानी नागरिक की पहचान नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3,जनपद कंधार,अफगानिस्तान के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन,1200 रुपये नकद,सील सर्वे मोहर का एक पुलिंदा और वीज़ा एक्सटेंशन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए।
Spread the love
प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में रह रहे एक अफ़ग़ानी नागरिक को हिरासत में लिया है। मामला ट्रेन बांद्रा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की घटना के बाद की गई जांच से जुड़ा है। 13 दिसंबर 2025 को बांद्रा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की घटना के बाद रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में उसकी पहचान अफगानिस्तान के नागरिक के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट और वीज़ा के भारत में रह रहा था।उसका वीज़ा लगभग चार वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था,इसके बावजूद वह अवैध रूप से देश में निवास कर रहा था। 14 दिसंबर 2025 को रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की द्वारा आरोपी को आवश्यक कागज़ात के साथ कोतवाली गंगनहर में दाखिल किया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 626/25 के तहत इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट 2025 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।सुरक्षा के दृष्टिगत सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।हिरासत में लिए गए अफ़ग़ानी नागरिक की पहचान नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3,जनपद कंधार,अफगानिस्तान के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन,1200 रुपये नकद,सील सर्वे मोहर का एक पुलिंदा और वीज़ा एक्सटेंशन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए।