Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 14 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने सेक्टर-2 क्षेत्र में शौचालय के पास से तस्लीम उर्फ गोलू को 2.035 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दबोचा। मौके से तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी तस्लीम उर्फ गोलू डोंगरीला बस्ती मोहल्ला कड़च्छ,कोतवाली ज्वालापुर,हरिद्वार का निवासी है। इस कार्रवाई में प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में कांस्टेबल अमित गॉड और कांस्टेबल राजेश बिष्ट शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp