प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वादी देवेन्द्र रावत,निवासी देहरादून ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि वे अपने दोस्तों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस,गाड़ीघाट,कोटद्वार में रुके हुए थे। रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने उनका मोबाइल फोन,जैकेट और 13,000 रुपये नकद चोरी कर लिए,साथ ही कार्यालय के ताले भी तोड़ दिए। इस सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध केस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार नशा एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत,प्रभारी निरीक्षक कोटवाली कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में गठित टीम ने शीघ्रता से घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्थानीय सूचना तंत्र व मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुराने चोरों की पहचान की। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों सुल्तान उर्फ डागा,सुहेल,राजेश उर्फ राजू शुक्ला और फारूख उर्फ भोली को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त,सुल्तान उर्फ डागा, 22 वर्ष पुत्र महबूब निवासी मदनी मस्जिद स्टेडियम कालोनी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार,सुहेल 21 वर्ष पुत्र नसीम अहमद निवासी बिलाल मस्जिद के पास लकड़ीपड़ाव कोटद्वार,राजेश उर्फ राजू शुक्ला 20 वर्ष पुत्र अजय शुक्ला उर्फ राहुल निवासी मदीना मस्जिद के पास लकड़ीपड़ाव कोटद्वार,फारूख उर्फ भोली 21 वर्ष पुत्र शरीफ अहमद निवासी स्कूल नंबर 3 के पास चौराहा लकड़ीपड़ाव कोटद्वार,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक विनोद चपराना,अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह,मुख्य आरक्षी 196 इकबाल मलिक,मुख्य आरक्षी 138 करण यादव,मुख्य आरक्षी शशिकान्त त्यागी,आरक्षी अनुज त्यागी,होमगार्ड 1602 सुरेश सिंह।
